कार खाई में गिरने से दो की मौत दो घायल

on

|

Two die after car falls into a ditch

देहरादून। Two die after car falls into a ditch तीर्थनगरी में थाना मुनिकीरेती के अंतर्गत ब्रह्मपुरी के समीप एक अल्टो कार खाई में गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। उनका उपचार एम्स में किया जा रहा है।। बताया जा रहा है कि ये सभी नरेंद्र नगर के रहने वाले हैं।

उत्तराखण्ड के लिए मंगलवार काला साबित हुआ। एक के बाद एक सड़क दुर्घटनाओं की खबरे सामने आ रही है। ब्रहमंपुरी  मंें हुए हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया। हालांकि, तब तक दो लोगों की मौत हो चुकी थी। अन्य घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि हादसा मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे उस वक्त हुआ।

पुलिस ने दोनों मृत व्यक्तियों की शिनाख्त कर ली है। प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि कार में एक महिला समेत चार लोग सवार थे, जो शिवपुरी से ऋषिकेश आ रहे थे। दुर्घटना में कार में सवार रामदयाल (56 वर्ष) पुत्र बुद्धि दास निवासी ग्राम चमेली पट्टी दोगी नरेंद्र नगर टिहरी गढ़वाल और संजय निवासी चंबा टिहरी गढ़वाल शामिल है। घायलों में विकास भट्ट (30 वर्ष) निवासी पावकी देवी पट्टी दोगी नरेंद्र नगर और रीना पंवार (22 वर्ष )निवासी ग्राम चमेली पट्टी दोगी नरेंद्र नगर शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here