अनियंत्रित होकर डंपर पेड़ से टकराया, दो की मौत

on

|

Uncontrolled dumper hit the tree

देहरादून। Uncontrolled dumper hit the tree बुधवार तड़के प्रेमनगर थाना क्षेत्रान्तर्गत धूलकोट के जंगल में एक तेज गति के डंपर के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने से चालक-परिचालक की मौत हो गयी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार तड़के करीब चार बजे थाना प्रेमनगर को सूचना मिली कि धूलकोट के जंगल में एक डम्पर अनियंत्रित होकर सडक किनारे पेड़ से टकरा गया है, जिसमें डम्पर चालक और परिचालक की मौके पर ही मृत्यू हो गयी।

सूचना पर थाना प्रेमनगर से पुलिस बल तत्काल् मौके पर पहुंचा तथा दुर्घटनाग्रस्त वाहन से दोनो शवों को बाहर निकाला गया। घटना के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि डम्पर प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत धर्मकांटे से रेता-बजरी की तौल कराकर सेलाकुई की ओर जा रहा था, इस दौरान धूलकोट के जंगल में वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया।

पुलिस द्वारा दोनो शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु मॉर्चरी में रखवाया गया है। मृतकों के नाम इन्तेजार पुत्र अली अहमद निवासी ग्रा0 हसनपुर थाना सहसपुर उम्र 27 वर्ष व दिलशाद पुत्र शब्बीर निवासी सहसपुर उम्र 29 वर्ष बताए जा रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here