वात्सल्य योजना के अन्तर्गत बच्चों को जल्द मिलेगा योजना का लाभः रेखा आर्या

on

|





मंत्री रेखा आर्य बैठक लेते हुए।

Under the Vatsalya Yojana, children will get the benefit of the scheme

दिव्यांगजनों के लिए अलग से खोली जाएंगी संस्थाएंः रेखा आर्या

देहरादून Under the Vatsalya Yojana, children will get the benefit of the scheme। महिला कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर विभागीय अधिकारियों के साथ कई महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में बैठक ली। बैठक में अभी तक किये गए कार्यो की प्रगति रिपोर्ट के साथ ही आगामी योजनाओं के बारे में चर्चा की गई।

बैठक में विभागीय मंत्री ने अधिकारियों से मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना,पीएम केअर योजना, स्पॉन्सरशिप योजना,खुला आश्रय गृह सहित अन्य कई बिषयों पर जानकारी ली। कैबिनेट मंत्री ने कहा की मार्च 2023 तक का मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का पैसा जारी हो चुका है ।

अप्रैल व मई माह की धनराशि को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जल्द ही यह राशि भी वितरित कर दी जाए।वही उन्होंने कहा कि हमारे संस्थाओं में कई दिव्यांगजन, मानसिक रूप से पीड़ित लोग भी निवास करते हैं लेकिन उनके लिए अलग से संस्था ना होने के कारण उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ऐसे में दिव्यांगजन व मानसिक पीड़ित लोगों के लिए अलग से संस्था का निर्माण हो इसके प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना ना करना पड़े।साथ ही मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारी संस्थाओं में कई मेधावी बच्चे भी निवासरत हैं ऐसे में विभाग को निर्देशित किया गया है कि उन्हें तत्काल अलग से  निशुल्क शिक्षा प्राप्त हो इसका जल्द से जल्द प्रस्ताव बनाये।

साथ ही मंत्री रेखा आर्या ने नैनीताल जनपद के हल्द्वानी में स्थित राजकीय सम्प्रेषण गृह की खराब स्थिति को ठीक करने को लेकर भी निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि हल्द्वानी में स्थित संप्रेषण गृह खराब स्थिति में है ऐसे में इसे तोड़कर इसकी जगह नया गृह का निर्माण किया जाना आवश्यक है जिसके लिए उन्होंने प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर निदेशक प्रदीप रावत, मुख्य परिवीक्षा अधिकारी मोहित चैधरी, सीपीओ अंजना गुप्ता सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।








LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here