उत्तराखण्ड कांग्रेस की सह-प्रभारी दिया इस्तीफा

on

|

देहरादून। Uttarakhand Congress co-in-charge resigns उत्तराखंड विधानसभा चुनाव-2022 में हार के बाद कांग्रेस नेता दीपिका पांडे ने पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और सह-प्रभारी के पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं अब कांग्रेस पार्टी की प्रदेश सह प्रभारी दीपिका पांडे ने सह प्रभारी पद से इस्तीफा दे दिया है।

उत्तराखण्ड में कांग्रेस को जिस तरह करारी हार का सामना करना पड़ा है। उसके बाद पार्टी में इस्तीफा की भी शुरूआत हो गई है। इसी कड़ी में सबसे पहले पार्टी की सह प्रभारी दीपिका पांडे ने इस्तीफा दिया है।

दीपिका पांडे ने ट्वीट करते हुए प्रदेश सह प्रभारी और राष्ट्रीय सचिव दोनों ही पदों से इस्तीफा देने की जानकारी दी है। इस दौरान दीपिका पांडे ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है।

दीपिका ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने उत्तराखंड की सह-प्रभारी और राष्ट्रीय सचिव के पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही उन्होंने आभार जताते हुए लिखा कि राष्ट्रीये स्तर पर पार्टी की सेवा करने का अवसर देने के लिए मैं नेतृत्व को धन्यवाद देती हूं।

उनके इस्तीफे की खबर के बाद पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि इस्तीफा कोई समाधान नहीं है और पार्टी स्तर पर उनसे बात की जाएगी। क्योंकि अब प्रदेश में और कई चुनौतियां हैं, जिनसे पार्टी को फांसीवादी ताकतों से लड़ना है। लिहाजा इस्तीफे की बात छोड़कर पार्टी को लड़ाई के लिए खुद को तैयार करना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here