सरकारी सेवाओं में खाली पदों को भरना सरकार की प्राथमिकता : धामी

on

|

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी|

देहरादून। Vacant posts in government services मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकारी सेवाओं में रिक्त पदों को भरना सरकारी की प्राथमिकता में शामिल है। प्रदेश में रिक्त पदों पर भर्ती की कार्रवाई जारी है। सरकार सारी नियुक्तियां पारदर्शी तरीके से कर रही है। सचिवालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उन्होंने पद संभालने के बाद पहले दिन ही रिक्त सभी पदों को भरने का संकल्प व्यक्त किया था।

सरकार ने सख्त नकलरोधी कानून लागू कर पारदर्शी तरीके से 17 हजार से अधिक भर्तियां कर दी हैं। जो पद अभी रिक्त चल रहे हैं, उन पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। प्रदेश के चार गांवों को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव घोषित किए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सुदूरवर्ती व सीमांत गांव अब प्रथम गांव के रूप में सामने आए हैं। केंद्र सरकार ने उनमें विकास के मानक प्रथम गांव के रूप में तय किए हैं। राज्य सरकार उसी प्रकार से काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि जिला इकाइयां सशक्त होनी चाहिए। व्यवस्था का सरलीकरण होगा तो अधिक व्यक्तियों को इसका लाभ मिलेगा। जम्मू-कश्मीर में चुनावी दौरे के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में जनता में चुनाव को लेकर उत्साह है। वहां अनुच्छेद 370 हटने के बाद शांति बढ़ी है। आतंकवाद, अलगाववाद व आतंकवाद पर लगाम लगी है। एक राष्ट्र, एक विधान व एक निशान के आधार पर चुनाव हो रहा है। वहां के लोग विकास चाहते हैं।

उत्तराखंड लोक एवं निजी संपत्ति क्षति वसूली कानून के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कानून उत्तराखंड राज्य के लिए आवश्यक है। यहां भाईचारा व मेल-मिलाप है। राज्य में बनभूलपूरा जैसी घटना नहीं होनी चाहिए। इसके लिए यह कानून अस्तित्व में आ गया है। अब जो भी दंगा करेगा, सरकारी व निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाएगा, उसकी भरपाई दंगा करने वाले से की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here