विजिलेंस टीम ने कानूनगो को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

on

|

Vigilance team caught Kanungo red handed taking bribe

रुड़की। Vigilance team caught Kanungo red handed taking bribe विजिलेंस की टीम ने तहसील में एक कानूनगो को 15 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। अभी विजिलेंस की टीम पकड़े गए कानूनगो से पूछताछ कर रही है। वहीं, विजिलेंस की इस कार्रवाई से तहसील में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा।

जानकारी के मुताबिक, रुड़की तहसील में तैनात कानूनगो राजकुमार सैनी ने एक महिला से किसी कार्य के लिए रिश्वत की मांग की थी। महिला ने मामले की शिकायत विजिलेंस से की और बात होने के अनुसार महिला आज 15 हजार रुपये लेकर कानूनगो के पास पहुंची। जैसे ही कानूनगो ने अपने हाथ में पैसे पकड़े तो वहां पहले से मौजूद विजिलेंस की टीम ने उसे दबोच लिया।

वहीं, इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। विजिलेंस टीम ने आरोपी से हिरासत में लेकर पूछताछ की। बताया जा रहा है कि पकड़े गए कानूनगो राजकुमार की बेटी की इसी माह की 17 तारीख को शादी होनी है। कानूनगो राजकुमार के रिटायरमेंट के भी कुछ ही माह बाकी बचे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here