नवविवाहिता हत्या मामले में अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव

on

|

Villagers gheraoed the police station

देहरादून। Villagers gheraoed the police station डोईवाला के भोगपुर में नवविवाहिता की दहेज हत्या मामले में मायके के ग्रामीणों ने सहअभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर रानीपोखरी थाने का घेराव किया। दर्जनों ग्रामीणों ने अपनी मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। थाना अध्यक्ष शिशु पाल राणा ने उन्हें जल्दी और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

गौरतलब है कि इस मामले में पुलिस ने चार अभियुक्तों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है , जिसमें कल ही मुख्य अभियुक्त लड़की के पति और देवर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था लेकिन मुख्य अभियुक्त की मां और मौसा को अभी तक हिरासत में नहीं लिया गया है ।

मुख्य अभियुक्त का मौसा अभी तक फरार चल रहा है ,जिसकी गिरफ्तारी लेकर लड़की पक्ष के ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया। ग्रामीणों ने बचे हुए अभियुक्तों को जल्द ही हिरासत में लेने की मांग की। साथ ही पोस्ट मार्टम और बिसरा रिपोर्ट जल्द से जल्द मंगाने की मांग भी की।

इस मामले में प्रदर्शनकारियों के साथ मौजूद उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि अगर पुलिस जल्द से जल्द दोनों अभियुक्तों पर कार्यवाही नहीं करती है तो रोड जाम जैसे निर्णय भी लिये जा सकते हैं। उन्होंने इस घटना की घोर निंदा की ।

साथ ही ग्रामीणों को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। इस दौरान सुमित सिंधवाल,अमित कुकरेती,रूपेश सिंधवाल, अशोक तिवारी,अतुल रावत,विकास रावत, नरेश रावत,सागर, दीपक आदि दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

डोईवाला विधानसभा के चक सिंधवाल गांव के निवासी विजेंद्र सिंह की पुत्री आरती का विवाह पवन रावत निवासी भोगपुर से 12 दिसंबर 2021 में हुआ था। विवाह के पहले दिन से ही आरती को कम दन दहेज़ के चलते घर पर परेशान किया जाता था।कल संदिग्ध परिस्थितियों में लड़की की मौत हो गई थी। गले पर कान के पास अंदरूनी जख्म के गहरे निशान थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here