बेसमेंट पार्किंग के मानकों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश

on

|

एमडीडीए उपाध्यक्ष बैठक लेते हुए।

देहरादून। Violation of basement parking norms मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष वंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में सोमवार को प्राधिकरण सभागार में विभिन्न अनुभागों की समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान उपाध्यक्ष ने कहा कि विगत दिनों दिल्ली में हुई एक घटना के आलोक में शहर में स्थित जिन कॉम्प्लेक्स में बेसमेंट पार्किंग की जांच की गई थी। उपरोक्त मामलों में जिनके द्वारा भी मानकों का उल्लंघन किया जा रहा है, उन पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित कर प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराया जाए।

उन्होंने कहा कि प्राधिकरण के अभियंता शहर में अपने स्तर पर कहां-कहां पर पार्किंग का निर्माण किया जा सकता है, इसकी संभावना तलाशें और इस दिशा में अग्रिम कार्रवाई की जाए। उपाध्यक्ष श्री तिवारी ने अवैध निर्माणों को लेकर अभियंताओं को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि जो लोग मानचित्र पास कराकर निर्माण कार्य कर रहे हैं, उन्हें नोटिस इत्यादि देकर परेशान नहीं किया जाए।

उपाध्यक्ष श्री तिवारी ने इस दौरान प्राधिकरण की स्वयं की नर्सरी भी तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से प्राधिकरण को किसी पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं होगी। उपाध्यक्ष श्री तिवारी ने कहा कि शहर के तमाम बड़े कॉम्प्लेक्स व ग्रुप हाउसिंग में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट एवं रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था को ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित किया जाए।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में संबंधित से वार्ता की जाए और इन दोनों ही व्यवस्था को प्रभावी रूप से सुदृढ बनाया जाए। बैठक के दौरान उपाध्यक्ष श्री तिवारी द्वारा शहर में गतिमान पौधरोपण कार्यों की भी जानकारी ली गई जिस पर उन्हें अवगत कराया गया कि एक लाख पौधों के रोपण के लक्ष्य के समक्ष लगभग 80 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। उपाध्यक्ष श्री तिवारी ने कहा कि पौधरोपण में ज्यादा से ज्यादा फलदार व छायादार पौधों को लगाया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here