पत्नी ने की पति की पत्थर से कुचलकर हत्या

on

|

बागेश्वर। Wife killed her husband by crushing him with a stone कपकोट थाना पुलिस क्षेत्र अंतर्गत फरसाली में पत्नी-पत्नी के बीच उपजे विवाद में पति की जान चली गई। पत्नी ने गुस्से से पति के सिर पर पत्थर से वार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरसाली पति-पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, कहासुनी इतनी बढ़ी कि दोनों में हाथापाई हो गई। दोनों लड़ते हुए कमरे से बाहर आ गए। इस दौरान पत्नी ने पास में पड़े पत्थर से पति के सिर पर वार कर दिया। वार करते ही वह लहुलुहान होकर नीचे गिर गया और बेहोश हो गया।

बच्चों की चीख-पुकार सुन आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। घायल को आनन-फानन में सीएचसी कपकोट ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक के भाई ने पुलिस में तहरीर सौंपी है। भाई की मौत के लिए उसकी पत्नी को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मृतक की पत्नी मुन्नी देवी के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी ने बताया कि रात में पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। विवाद में पत्नी ने पति के सिर पर पत्थर से वार कर दिया, जिससे पति की मौत हो गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here