उत्तराखंड टैलेंट हंट के विजेताओं को किया गया सम्मानित

on

|

समानित किए गए विजेता।

Winners of Uttarakhand Talent Hunt honored

देहरादून। Winners of Uttarakhand Talent Hunt honored उत्तराखंड टैलेंट हंट के विजेताओं को मोमेंटो और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता दो ग्रुप में कराई गई थी जिसमें 10 प्रतिभागियों को विभिन्न कैटेगरी में सम्मानित किया गया जिसमें से एक ग्रुप भी था।

सम्मान कार्यक्रम चकराता रोड स्थित गिगल्स क्लब में आयोजित किया गया जिसमें कार्यक्रम की जज रही रक्षीमा तोमर, आचार्य वर्षा माटा , मुक्तेश होंडा एवं क्लब की ओनर नेहा छेत्री ने सभी प्रतिभागियों को मोमेंटो एवं सर्टिफिकेट देकर उनको विजेता घोषित किया।

विजेताओं में सिंगिंग में निकुंज ध्यानी , आयशा खान, डांसिंग में अभिनव थापा, धानी शर्मा, एक्टिंग में प्रतीक कुमार, साहिल भारती, पोएट्री में प्रियांश, किंशूक एवं सीनियर ग्रुप की डांसिंग में यशिका जैन आदि मौजूद रहे ।

जानकारी देते हुए आयोजक समिति से मौके पर मौजूद प्रिया गुलाटी ने कहा कि देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दौरान आयोजित उत्तराखंड टैलेंट हंट में चुने गए सभी विजेताओं को सर्टिफिकेट एवं मोमेंटो देकर यहां पर सम्मानित किया गया है जिससे कि सभी प्रतिभागियों व विजेताओं में किसी भी प्रकार का कन्फ्यूजन ना रहे।

वहीं दूसरी और उन्होंने एक बात स्पष्ट की कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा किसी भी प्रतिभागी से एंट्री फीस आदि नहीं ली गई थी। पूरा कार्यक्रम निशुल्क आयोजित किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here