घर के बाहर सो रही महिला की गला दबाकर हत्या

on

|

देहरादून। woman strangled to death लालतप्पड़ क्षेत्र में बीती देर रात एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक नामजद व दो अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक आरोपी मृतका के बेटे की वर्कशॉप में काम करता था। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार लालतप्पड़ निवासी कुलदीप कौर (54) पत्नी हरजीत सिंह आंगन में सो रही थी। इसी दौरान तीन लोग आंगन में आ धमके। दो व्यक्तियों ने कुलदीप कौर के पैर दबाए और एक गला दबाने लगा। इसी दौरान उसके बगल में सो रही नातिन (बेटी की पुत्री) सिमरन जाग गई।

वह अपने मामा जगदेव (कुलदीप कौर के पुत्र) को बुलाने के लिए कमरे की ओर दौड़ पड़ी लेकिन जब तक कोई पहुंचता तीनों भाग निकले। भागते आरोपियों पर जगदेव के चाचा हरजिंदर सिंह की भी नजर पड़ी। घटना के बाद परिजन कुलदीप कौर को जौलीग्रांट अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाईं ने बताया कि परिजनों ने तीन लोगों में से एक की पहचान आवेश अंसारी उर्फ छोटू निवासी लक्सर हरिद्वार के रूप में की है। परिजनों ने बताया कि आवेश पिछले छह-सात माह से जगदेव की वर्कशॉप में ही काम कर रहा था।

प्रभारी निरीक्षक गुसाईं ने बताया कि जगदेव की शिकायत पर आवेश अंसारी समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि जब परिजनों ने भागते हुए आवेश को पहचाना तो उसके मोबाइल पर फोन किया। लेकिन आवेश का मोबाइल स्विच ऑफ था। आवेश व अन्य दोनों आरोपियों ने कुलदीप कौर की हत्या क्यों की। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस घटना स्थल व आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आवेश की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here