वीतराग विज्ञान प्रतियोगिता की लिखित परीक्षा का हुआ आयोजन

on

|





वीतराग विज्ञान प्रतियोगिता के प्रतिभागी।

Written examination of Vitarag science competition organized

देहरादून।Written examination of Vitarag science competition organized वीतराग विज्ञान प्रतियोगिता 98 की लिखित परीक्षा गांधी रोड स्थित सरनीमल मंदिर के पीछे स्वाध्याय भवन में हुई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नरेश चंद, उत्तराखंड जैन समाज के अध्यक्ष सुखमाल जैन क्षेत्रीय मंत्री डॉक्टर संजय जैन रहे। इस मौके पर पुस्तक का विमोचन भी किया गया।

भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नरेश जैन ने कहा कि वीतराग विज्ञान पाठशाला का उद्देश्य यही है कि बच्चों को महिलाओं को धार्मिक शिक्षा के जरिए शिक्षित करना और समाज को सुसंस्कृत करना। इस मौके पर वीणा जैन ने कहा कि वीतराग विज्ञान पाठशाला का उद्देश्य यह है कि हम धर्म को आत्मसात करें जन-जन तक उसको पहुंचाएं और तभी हमारा देश भी सक्षम होगा।

इस अवसर पर बच्चों ने लिखित परीक्षाएं और महिलाओं ने भी लिखित परीक्षाएं दी। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मधु जैन ने बताया की आगामी 6 जून को जैन धर्मशाला में प्रातः 8 बजे शिक्षण शिविर लगाया जाएगा और 18 जून दिन रविवार 11 बजे जैन धर्मशाला में पुरस्कार वितरण और शिविर का समापन होगा। इस अवसर पर अध्यक्ष सुभाष चंद्र जैन, दिनेश जैन महेश जैन वंदना जैन रचना जैन ज्योति जैन हर्षिता जैन नेहा जैन सुप्रिया जैन ध्रुव जैन चारू शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।








LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here