गैंग रेप व हत्या मामला में पीड़ित परिवार से मिले यशपाल आर्य

on

|

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य।

हरिद्वार। Yashpal Arya met victim family in the gang rape case नेता विपक्ष यशपाल आर्य और पूर्व सीएम हरीश रावत के पुत्र वीरेंद्र रावत ने शुक्रवार को गैंगरेप और हत्या के मामले में पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। यशपाल आर्य ने सरकार और प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा एक बड़ा सवाल हो गया है।

सरकार महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। आए दिन राज्य में महिलाओं के साथ हिंसा और उत्पीड़न के मामले सामने आ रहे हैं। लेकिन सरकार इन्हें रोक पाने में नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी कांड से लेकर अब तक कई मामले सामने आ चुके हैं और सरकार आरोपियों पर कार्यवाही की बजाय उन्हें बचाने के काम में लगी रहती है।

उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस उन्हें न्याय दिलाने की लड़ाई में उनके साथ खड़ी है। वीरेंद्र रावत ने कहा कि एक तरफ भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात करती है वहीं दूसरी तरफ बेटियों के साथ घिनौनी हरकतें व हत्या करने वालों को संरक्षण देने का काम करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा का असली चेहरा यही है।

उधर कांग्रेस नेता करन माहरा का कहना है कि हर बार महिला की हत्या और रेप में एक भाजपा नेता का नाम ही क्यों आता है। उल्लेखनीय है कि बीते 23 जून को हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में एक किशोरी का गैंगरेप के साथ हत्या कर दी गई जिसका खुलासा 24 घंटे के अंदर ही हो गया। पीड़िता की मां द्वारा अमित सैनी और भाजपा नेता आदित्य सैनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था पुलिस इस मामले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here