हां पार्टी ने चेक से 27 करोड़ प्राप्त किये थे : त्रिवेंद्र

on

|

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने हरक सिंह रावत के सवालों और दिल्ली में हुई बैठक से नाराज हो कर जाने के सवालों का सोमवार को जवाब दिया। कहा कि दिल्ली में हुई बैठक से वहां तुरंत ही लौट गए थे यह बिल्कुल सच है, इसके पीछे कोई नाराजगी नहीं बल्कि बात केवल इतनी सी है कि उन्हें किसी दूसरी जगह जाना था।

बैठक में शामिल होकर अपनी व्यस्तता की जानकारी दी और तुरंत वहां से निकल गए। हरक सिंह रावत की और से 30 करोड़ रुपए की एफडी कराने का आरोप लगाया गया था, जिसके जवाब में त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि वो हरक सिंह रावत को तब से जानते हैं, जब वह 12वीं कक्षा में पढ़ते थे और लगातार उन्हें देखते आ रहे हैं कि वह किस तरह से अपने बयान देते हैं।

उन्होंने कहा कि एक पार्टी को चलाने के लिए कार्यकर्ता और पैसे की भी जरूरत होती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशों पर पार्टी ने चंदे के पैसे में पारदर्शिता रखते हुए इसे पूरी तरह से नंबर एक में चेक से लिए और चेक के माध्यम से लिया तो इसमें गलत क्या है? उन्होंने कहा कि यह बात सच है कि उसमें पार्टी ने 27 करोड रुपए के चेक प्राप्त किए थे और उन्हें इस बात को स्वीकार करने में किसी तरह की दिक्कत नहीं है और यह सब ऑन रिकॉर्ड है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here