झगड़े में युवक को पीट-पीट कर मार डाला

on

|

Young man beaten to death in a fight

तनाव का माहौल बनने के बाद क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात

रूडकी। Young man beaten to death in a fight कस्बे की दलित बस्ती में हुए झगडे में घायल हुए युवक पर रास्ते में दुबारा हमला कर दिया। जिसके बाद उसे गंभीर अवस्था में अस्ताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गयी। जिसके बाद क्षेत्र में तनाव का माहोल पैदा हो गया। जिसे देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पुलिस ने मामले में पूर्व सभासद सहित 13 आरोपियों को नामजद किया गया है। जबकि कुछ अज्ञात पर भी मुकदमा दर्ज लिखा गया है। मिली जानकारी के अनुसार लंढौरा की दलित बस्ती में मंगलवार की शाम कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया था। जिसमें कई लोगों को गंभीर चोट आई थी।

घायलों को लेकर कस्बे के ही कुछ लोग मंगलौर अस्पताल ले गए। उपचार के बाद जब घायल सूर्या आदि मंगलवार देर रात लौट रहे थे। तो दूसरे पक्ष के लोग रास्ते में राम भट्टे के पास घात लगाकर बैठे थे।

उन्होंने सूर्या पर हमला बोल दिया। जिससे सूर्या पुत्र मांगेराम (22) वर्ष को गंभीर चोटें आई। गंभीर हालात में सूर्या को अचेत हालत में अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने हत्या के इस मामले में पूर्व सभासद प्रदीप कुमार सहित 13 लोगों को नामजद किया है। कई के अज्ञात के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। युवक की मौत के बाद कस्बे में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ को दबिश दे रही है।

सभी आरोपित फरार बताए गए है। तनाव को देखते हुए बस्ती में पुलिस बल तैनात किया गया है। मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मृतक के भाई पंकज ने मुकदमा दर्ज कराया है।

जिसमें पूर्व सभासद प्रदीप कुमार, विपिन उर्फ रावण, शुभम, रिकी, विपिन, शेखर, नवीन, रवि, धर्मेंद्र, रोहित, सागर, वासु को नामजद किया गया है। जबकि कुछ अन्य अज्ञात हैं। हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here