आपसी झगड़े में युवक की हत्या, एक की हालत गंभीर

on

|

मौके पर मौजूद लोग।

काशीपुर। Youth murdered in mutual dispute काशीपुर में हुए आपसी झगड़े में युवक की हत्या कर दी गई है। युवक की हत्या से गुस्साए परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा किया। विवाद ज्यादा बढ़ा तो पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया, जिसके बाद ही परिजन शव का पोस्टमॉर्टम कराने को तैयार हुए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पच्चावाला निवासी चमन किसी काम से पैदल कुंडेश्वरी मोड़ गया था। वहीं पर उसने अपने भाई आकाश को बाइक लेकर बुलाया था। आकाश अपने साथ अपने दोस्त अजय को लेकर कुंडेश्वरी मोड़ गया। इसी बीच चमन की श्यामपुरम निवासी बाइक सवार दो युवकों से किसी बात पर बहस हो गई।

आरोप है कि दोनों के बीच हुई बहस गाली गलौज तक पहुंच गई थी और कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी थी। वहीं, मौके पर पहुंचे आकाश और अजय ने भी चमन को बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान दूसरे पक्ष ने अपने कुछ दोस्तों को बुला लिया, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया।

दूसरे पक्ष के लोगों ने आकाश और अजय पर चाकू से वार कर दिया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं लोगों की भीड़ देख आरोपी मौके से फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल आकाश और अजय को सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया।

अजय की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।  परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा किया। सीओ अनुषा बडोला ने बताया कि दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में आकाश नाम के युवक की जान चली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here