युवती का सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर अश्लील वीडियो डाले

on

|

Fake account of girl on social media

पौड़ी। Fake account of girl on social media पैठाणी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक द्वारा क्षेत्र की ही एक युवती का सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर उसमें अश्लील फोटो, वीडियो व संदेश भेजने का मामला सामने आया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ साइबर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पौड़ी जिले के पैठाणी थाने के अंतर्गत एक युवती ने पुलिस को दी। तहरीर में कहा है कि क्षेत्र के एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर उसका फर्जी अकाउंट बनाकर उसमें अश्लील फोटो, वीडियो व संदेश भेजा जा रहा है। युवती ने बताया कि क्षेत्र के एक युवक ने उसके नाम व फोटो का उपयोग कर सोशल मीडिया में फर्जी अकाउंट बनाया है।

जिससे वह लगातार अश्लील फोटो वीडियो व संदेश प्रसारित कर रहा है। युवती ने बताया कि इससे उसे काफी सामाजिक अपमान का सामना करना पड़ रहा है। उसने कहा कि इससे उनकी मानहानि भी हुई है।

थानाध्यक्ष पैठाणी वीरेंद्र रमोला ने बताया कि आरोपी युवक कुलदीप भंडारी निवासी पाबौ क्षेत्र ने युवती के फोटो व नाम का दुरुपयोग कर फेसबुक व इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई है। जिससे वह अश्लील फोटो, वीडियो व संदेश वायरल कर रहा है।

उन्होंने बताया कि युवती की तहरीर पर युवक के खिलाफ साइबर एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर ली गई है। उन्होंने कहा कि आरोपी युवक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जरा इसे भी पढ़े

कैप संचालकों के विवाद में कर्मचारी की धारदार हत्यार से हत्या
रायपुर में लोगों के हत्थे चढ़ा चेन स्नेचर, जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंपा
देह व्यापार में संलिप्त महिला व पुरूष गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here