विधानसभा सत्र के पहले दिन आक्रामक दिखी कांग्रेस

on

|

Congress looked aggressive on the first day of the assembly session

देहरादून। Congress looked aggressive on the first day of the assembly session उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार को शुरू हो गया है। सदन के पहले दिन कांग्रेस आक्रामक दिखी। कांग्रेस के धारधार सवालों से भाजपा के मंत्री सदन में असहज दिखाई दिए। सत्र के दौरान भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला गया।

अफसरशाही सहित कई मुद्दों पर कांग्रेसियों ने उत्तराखंड सरकार को घेरा। कांग्रेसियों ने सरकार की पूरी नौकरशाही को बेलगाम बताकर हंगामा किया। हंगामे की वजह से सत्र सवा दो घंटे को स्थगित किया गया।

कांग्रेसियों ने मांग की है कि ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में ही ग्रीष्मकालीन सत्र आयोजित होना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सहित सभी कांग्रेसी विधायक इस मुद्दे पर धरने पर बैठे। विरोध करते हुए चिंता जताई कि भाजपा सरकार विकास के नाम पर कुछ नहीं कर रही है।

जरा इसे भी पढ़े

उत्तराखंड आगमन पर सीएम ने किया रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ली विधानसभा सदस्य की शपथ
पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों को लेकर डीएम ने ली पोलियो टास्क फोर्स की बैठक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here