पिता ने किया बेटी के साथ दुष्कर्म, गिरफ्तार

on

|

father raped daughter

पौड़ी। father raped daughter पौड़ी जिले की सतपुली तहसील के एक गांव में पिता द्वारा अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। परिजनों को मामला तब पता चला जब वे नाबालिग की तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल ले गए थे।

बालिका ने अस्पताल में हैवानियत की घटना डाक्टर को सुनाई। बेटी की शिकायत पर राजस्व प्रशासन ने आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज जेल भेज दिया है। एसडीएम सतपुली संदीप कुमार ने बताया कि सतपुली तहसील के एक गांव में पिता ने ही अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

मामले का खुलासा तब हुआ जब नाबालिग की तबीयत खराब होनी शुरू हुई। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। मामले का संज्ञान लेते हुए अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद मौके पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

राजस्व उप निरीक्षक अमित नेगी ने नाबालिग के बयान पर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। एसडीएम ने बताया कि आरोपी पर पोक्सो की धाराओं में मामला दर्ज कर दिया गया। साथ ही मामला रेगुलर पुलिस को स्थानांतरित करने के लिए डीएम को पत्र भेजा गया है।

जरा इसे भी पढ़े

दस हजार की इनामी महिला फ्रॉड समेत दो गिरफ्तार
नशे के लिए पैसे नहीं देने पर मां पर किया जानलेवा हमला
पेपर लीक प्रकरण में एसटीएफ ने इनामी सरगना सादिक मूसा व योगेश्वर राव को दबोचा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here