यूकेडी के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हरीश पाठक का निधन

on

|

Harish Pathak passes away

देहरादून। Harish Pathak passes away उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष 57 वर्षीय हरीश पाठक का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने बीती रात कैलाश हॉस्पिटल देहरादून में अंतिम सांस ली। उनके निधन से यूकेडी में शोक की लहर है।

ग्राम करारा तहसील बेरीनाग पिथौरागढ़ के मूल निवासी हरीश पाठक वर्तमान में देहरादून में रह रहे थे, दल का कार्यकारी पद पर रहते हुए दल के कार्यकर्मों को सफल बनाने व दल के रीति नीतियों के निर्माण में अहम योगदान रहा है। मिलनसार स्वभाव के हरीश पाठक के योगदान को हमेशा याद किया जायेगा। हरीश पाठक अपने पीछे परिवार में पत्नी सहित एक बेटा व बेटी छोड़ गये।

पार्टी की ओर से दल के झंडे से लपेटकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि देने वालों में दिवाकर भट्ट, त्रिवेंद्र पंवार, बीडी रतूड़ी, एपी जुयाल, किशन मेहता, सुनील ध्यानी, ललित बिष्ट, जय प्रकाश उपाध्याय, जयदीप भट्ट, प्रमिला रावत, शकुंतला रावत, राजेंद्र बिष्ट, विजय बौडाई, बहादुर सिंह रावत, प्रताप कुंवर, उत्तम रावत, दीपक रावत, अनूप पंवार, अशोक नेगी, राजेंद्र गुसाईं, किरन रावत, मोहन असवाल, शांति भट्ट, जित्ती आदि शामिल रहे।

जरा इसे भी पढ़े

रायपुर तिराह पहुँचे महाराज, पं. महावीर शर्मा को दी श्रद्धांजलि
रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त, दो दर्जन लोग घायल
उत्तराखण्ड में कनेक्टिविटी में बहुत तेजी से काम हुआ : सीएम धामी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here