मंत्री के घर इनकम टैक्स का छापा

on

|

Income tax raid at minister house

हल्द्वानी। Income tax raid at minister house राजस्थान की गहलोत सरकार  में उच्च शिक्षा व गृह राज्यमंत्री और कोटपुतली से विधायक राजेंद्र सिंह यादव  के राजस्थान और उत्तराखंड स्थित घर और फ्लोर मिल पर इनकम टैक्स का छापा पड़ा है।

किच्छा में आईटी की टीम ने सुबह करीब साढ़े आठ बजे यादव फूड्स फ्लोर मिल और आवास विकास स्थित उनके घर पर एक साथ छापा मारा।चार पांच वाहनों में पहुंची टीम घर के अंदर कागजातों की जांच कर रही है।

बाहर से स्वजनों का कोई संपर्क नहीं है। इसलिए अंदर क्या चल रहा है, फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। बताया जा रहा है कि राज्यमंत्री के कोटपुतली स्थित फ्लोर मिल और घर पर भी छापा पड़ा है। राजेन्द्र यादव के भाई विजय पाल यादव का परिवार फ्लोर मिल का संचालन करता है।

आवास विकास कॉलोनी किच्छा निवासी राजेंद्र पाल सिंह यादव राजस्थान के कोटपुतली से विधायक हैं। वहीं, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रभारी भी रहे। पहले वह राजस्थान सरकार में जनशक्ति नियोजन व मोटर गैराज स्वतंत्र प्रभार मंत्री थे। बीते साल नवंबर में हाईकमान ने राजस्थान सरकार में उनकी जिम्मेदारियां बढ़ाते हुए गृह राज्य मंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री बनाया गया।

जरा इसे भी पढ़े

उत्तराखंड के दो शिक्षकों को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
अंकित हत्याकांड : दोस्त ने ही उतारा था मौत के घाट
युवा परीक्षाओं में हुए धांधली को लेकर सीबीआई जांच की मांग पर अड़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here