मान्यता व गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को मिले मेडिकल सुविधा

on

|

Medical facility to recognized and unrecognized journalists

पत्रकारों की समस्याओं को लेकर जर्नलिस्ट यूनियन ने किया धरने का ऐलान
टोल प्लाजा में पत्रकारों के वाहन पर छूट दिये जाने की मांग

देहरादून। Medical facility to recognized and unrecognized journalists जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड की जिला इकाई की रविवार को हुई बैठक में पत्रकारों की समस्याओं व यूनियन की भावी रणनीति पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। बैठक मे तय किया गया कि यदि पत्रकारों की समस्याओं का निदान न हुआ तो सूचना निदेशालय में धरना दिया जायेगा।

रविवार को परेड ग्राउंड स्थित उज्जवल रेस्टोरेंन्ट में आयोजित बैठक में यूनियन के सदस्यों ने सरकार की ओर से राज्य गठन के बाइस वर्ष बाद भी प्रेस मान्यता कमेटी का गठन न होने पर रोष जताया। बैठक में अधिकांश सदस्यों ने विज्ञापन आवंटन पर सूचना महानिदेशालय द्वारा भेदभाव पूर्ण नीति अपनाये जाने की भी आलोचना की।

सदस्यों का कहना था कि कुछ चुनिंदा अखबारों को ही विज्ञापन का लाभ दिया जा रहा है। सदस्यो ने विज्ञापन वितरण में कोई प्रक्रिया न अपनाये जाने व विज्ञापनों की बंदरबांट पर चिंता जताई। सूचना विभाग की भेदभाव नीति के खिलाफ सदस्यों ने सूचना महानिदेशालय में धरना देने का निर्णय लिया। इसके अतिरिक्त सभी मान्यता और गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को मेडिकल सुविधा दिलाये जाने के लिए यू हेल्थ कार्ड जारी करने की बात कही गई।

बैठक में तय किया गया कि इसके लिए अति शीघ्र सूचना महानिदेशक से मुलाकात की जाएगी। बैठक में पत्रकार सदस्यों ने डोईवाला स्थित टोल-प्लाजा में पत्रकारों के आवागमन में छूट दिलाए जाने का मामला भी उठाया। बैठक में तय किया गया कि यूनियन की ओर से इस संबंध में राज्य सरकार व राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को पत्र भेजकर टोल प्लाजा में पत्रकारों के वाहन पर छूट दिलाने की मांग की जाएगी।

जर्नलिस्ट यूनियन इस प्रदेश में पत्रकारों का एक बहुत बड़ा संगठन

बैठक में तय किया गया कि अक्टूबर 2022 के अंतिम सप्ताह तक यूनियन की जिला इकाई की स्मारिका का प्रकाशन किया जाएगा इसके लिए एक संयोजक मंडल का गठन भी किया गया है। स्मारिका प्रकाशन के लिए जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाहनजर को संयोजक बनाया गया है।

यूनियन के प्रदेश महामंत्री गिरीश पंत ने बताया कि सूचना महानिदेशालय ने गुपचुप तरीके से पत्रकार पेंशन नियमावली में जो बेतुकी शर्त व प्रतिबंध धोप दिए थे, यूनियन के पत्राचार व काफी जद्दोजहद के बाद सूचना महानिदेशालय ने कुछ बिंदुओं पर कुछ संशोधन किए गए हैं जो यूनियन का सराहनीय प्रयास है।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ पत्रकार द्दिजेंद्र बहुगुणा ने कहा कि जर्नलिस्ट यूनियन इस प्रदेश में पत्रकारों का एक बहुत बड़ा संगठन है, जो निरंतर पत्रकार हितों के लिए संघर्षरत है।

बैठक में गिरीश पंत, मोहम्मद शाहनजर, द्दिजेंद्र दत्त बहुगुणा, जाहिद अली, प्रदेश कोषाध्यक्ष ललिता बलूनी, डोईवाला से संजय अग्रवाल, रक्तवीर अनिल वर्मा, अभिनव नायक, मुकेश सिंघल, नवीन बधानी, देवेंद्र चमोली, दीपक गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष ज्योति भट्ट ध्यानी, किशन सिंह गुसाई, कंवर सिंह सिद्दू, सतीश पुंडीर, अधीर मुखर्जी, अफरोज खा व समीना समेत कई पत्रकार सदस्य शामिल थे।

जरा इसे भी पढ़े

जहरीली शराब के सेवन से नही हुई कोई मौत : डीएम
लोगों के करोड़ों ठगने वाला शातिर गिरफ्तार
जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here