लंपी रोग के संबंध में मंत्री ने ली विभागीय अधिकारियों की बैठक

on

|

Minister took meeting regarding lumpi disease

देहरादून। Minister took meeting regarding lumpi disease प्रदेश के पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा द्वारा विधानसभा स्थित कक्ष में पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ पशुओं में फैल रहे लंपी रोग के संबंध में समीक्षा बैठक आहूत की गयी।

मंत्री ने उत्तराखण्ड में फैल रहे लंपी रोग पर पशुपालन विभाग द्वारा किये जा रहे पशुओं के वैक्सीनेशन के संबंध में अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की तथा लंपी रोग की रोकथाम के लिए विभाग द्वारा किये जा रहे उपायों पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

मंत्री ने कहा कि लंपी रोग मुख्यतः दो जिलों हरिद्वार तथा देहरादून में सबसे ज्यादा प्रभावी है जिसकी रोकथाम के लिए विभागीय स्तर पर तीव्र गति से टीकाकरण कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। मंत्री ने वैक्सीन वितरण के बारे में भी अधिकारियों से चर्चा करते हुए पर्वतीय जिलों में भी वैक्सीन को जल्द से जल्द पहुंचाने के दिशा निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि लंपी रोग के संबंध में शासन स्तर पर एक नोडल अधिकारी को नियुक्त किया गया है जिनके माध्यम से लंपी रोग की मोनिटरिंग, रोकथाम तथा टीकाकरण आदि के बारे में समय-समय पर समीक्षा की जायेगी।

मंत्री ने वैटनरी फार्मासिस्ट संघ से मुलाकात करते हुए उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गोट वैली के सापेक्ष कुक्कुट वैली योजना पर प्रस्ताव लाया गया है जिसे जल्द ही उत्तराखण्ड में लांच किया जायेगा जिससे राज्य के लघु पशुपालकों को इस योजना का लाभ मिल सकेगा।

बैठक में सचिव पशुपालन, डॉ0 बी0वी0आर0सी0 पुरूषोत्तम, निदेशक पशुपालन डॉ0 प्रेम कुमार, संयुक्त सचिव प्रदीप जोशी, अनु सचिव अम्बिका बेंजवाल तथा अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

जरा इसे भी पढ़े

हंस फाउंडेशन ने आपदा पीड़ितों के लिए दिए 11 करोड़
परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों की सीबीआई जांच की मांग
राज्य में वक्फ की हजारों एकड़ भूमि पर अवैध रूप से कब्जा है : शादाब शम्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here