गृह क्लेश के चलते बच्चे के साथ गंगनहर में कूदी महिला, शव बरामद

on

|

woman jumped in gangnahar canal with child

हरिद्वार। woman jumped in gangnahar canal with child बहादराबाद थाना क्षेत्र में रविवार को  एक महिला ने अपने सवा साल के बच्चे के साथ गंग नहर में छलांग  लगा दी। गंग नहर में छलांग लगाने की वजह से गृह क्लेश बताया जा रहा है।

करीब ढाई घंटे के जल पुलिस व गोताखोरों के सर्च ऑपरेशन के बाद दोनों के शवों को बाहर निकाल लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 11.30 बजे बहादराबाद थाना पुलिस को सूचना मिली की रेगुलेटर पुल के पास एक महिला बच्चे को लेकर गंग नहर में कूद गई है।

इस सूचना के आधार पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस को जानकारी मिली कि महिला का अपने पति से बीते कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। गृह क्लेश के चलते महिला ने बच्चे के साथ गंग नहर में छलांग लगाई है। महिला का नाम निशा 26 वर्ष है।

जानकारी के तहत, निशा अपने पति विक्रम सिंह के साथ ब्रह्मपुरी में रहती है। दोनों का विवाह 2015 में हुआ था। परिवार मूल रूप से संभल यूपी के रहने वाला है। रविवार सुबह किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद निशा बच्चे को लेकर घर से बाहर चली गई और रेगुलेटर पुल पर आकर गंग नहर में छलांग लगा दी।

थानाध्यक्ष बहादराबाद नितेश शर्मा ने बताया कि जल पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब ढाई घंटे की तलाश के बाद दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। दोनों के शव पथरी पावर हाउस के पास मिले हैं। बहादराबाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

जरा इसे भी पढ़े

महिला हस्तशिल्प कारीगरों को मिलेगा आर्टिजन कार्ड
तीर्थयात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा हुई तो कार्यवाही की जायेगी : महाराज
मुख्यमंत्री ने की जनपद हरिद्वार के विकास कार्यों की समीक्षा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here