पिरान कलियर सेवादार को गोली मारने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

on

|

Three accused who shot Piran Kaliyar Sevadar arrested

हरिद्वार। Three accused who shot Piran Kaliyar Sevadar arrested कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व बदमाशों ने पिरान कलियर शरीफ के सेवादार  को गोली मार बाइक, मोबाइल और नकदी लूट लिया था। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इनके पास से लूटी गई बाइक, तमंचा, कारतूस, मोबाइल और नकदी बरामद किया है। बता दें कि 19 अगस्त की रात कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में बदमाशों ने कलियर शरीफ दूध लेकर जा रहे है, तभी रास्ते में सेवादार अताउल रहमान को गोली मार दी।

साथ ही बदमाशों ने उसका मोबाइल, बाइक और नकदी लूट लिया। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. घायल अवस्था में अताउल को पुलिस ने जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां से उसको एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।

इन हमलावरों को पकड़ना कोतवाली रानीपुर पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती थी। रानीपुर पुलिस और एसओजी ने मिलकर बुधवार देर रात घटना को अंजाम देने वाले तीनों आरोपी राहुल कश्यप, गोल्डी सिंह और प्रयास मीणा को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने इनकी निशानदेही पर लूटी गई बाइक, मोबाइल और नकदी बरामद कर लिया। बता दें कि पुलिस से बचने के लिए इन आरोपियों ने बाइक को एक सुनसान इलाके में खड़ा किया था। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। इनमें से राहुल कश्यप और गोल्डी सिंह जिला सहारनपुर के रहने वाले हैं. जबकि प्रयास मीणा राजस्थान का रहने वाला है।

जरा इसे भी पढ़े

चार दोस्तों ने एक को मौत के घाट उतारा
पेपर लीक मामले में धामपुर से जेई गिरफ्तार
खन्नानगर गोलीकांड मामले में फरार तीन आरोपी गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here